नकुड: पुलिस ने इस्माइलपुर से बस में महिला के पर्स से चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार
शुक्रवार को थाना नकुड़ पुलिस ने बस मे चोरी की घटना का खुलासा करते हुए घटना मे शामिल चोर को इस्माइलपुर से गिरफ्तार किया है l जिसके कब्जे से महिला के चोरी किये गयी 2500 रुपए की नकदी बरामद हुई है l अभियुक्त लियाकत पुत्र सुककर के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l