हुज़ूर: भोपाल के शाहपुरा इलाके में 4 साल के बच्चे की बिल्डिंग की छत पर बनी डग में गिरने से हुई मौत,पुलिस ने की जांच शुरू
Huzur, Bhopal | Jun 18, 2024 भोपाल के शाहपुरा इलाके में 4 साल के बच्चे की बिल्डिंग की छत पर बनी डग (ओपन एरिया) में गिरने से मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद बच्चे को जानकी अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया| पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है|