हुज़ूर: सतपुड़ा भवन के सामने नर्सिंग छात्राओं ने नियुक्ति की मांगों को लेकर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Jun 18, 2024 भोपाल में बारिश में भी नर्सिंग छात्राएं सड़कों पर उतरीं और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आज दर्जनों की संख्या में नर्सिंग छात्राएं छात्र नेता रवि परमार के नेतृत्व में सतपुड़ा भवन पहुंची। यहां उन्होंने नियुक्ति की मांगों को लेकर नारेबाजी की और सतपुड़ा भवन का घेराव किया।