हुज़ूर: भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली और निवाड़ी से पांच साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jun 18, 2024 इंस्टाग्राम पर आईफोन बेचने का विज्ञापन लगाकर ठगी का एक मामला सामने आया है। इस मामले में साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल ने दिल्ली और निवाडी से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह इंस्टाग्राम पर विज्ञापन के माध्यम से आई-फोन कम कीमत में दिखाकर अलग अलग लोगों के साथ ठगी करता था|