मंझनपुर: कौशाम्बी में दबंगों ने जेसीबी से पेड़ गिराए, विरोध करने पर किसान का पैर तोड़ा, पुलिस पर सांठगांठ का आरोप
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ओसा गांव में जमीन कब्जे को लेकर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित दिलीप दुबे ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार उसकी पैतृक जमीन गाटा संख्या 463 व 464 पर वर्षों से उसका और उसके परिवार का कब्जा है, जहां आम, अमरूद, पीपल, आंवला व अन्य हरे पेड़ लगे हैं।