ठाकुरगंगटी: खानी चक में दुर्गा मंदिर के पास पुलिया तोड़कर चोरी की गई ह्यूम पाइप को चोरों ने किया वापस
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खानी चक गांव के बाहर बने दुर्गा मंदिर तक पहुंचाने के लिए काफी पुराना एक ह्यूम पाइप कलभट बना हुआ था जिसे तोड़कर विगत दिनों चोरों ने उसमें लगे 4 ह्यूम पाइप को चोरी कर लिया था।प्रशासनिक दबाब बढ़ने के बाद कल चोरों ने रात्रि में तोड़े गए पुलिया में ह्यूम पाइप डालकर मिट्टी डालकर रास्ता बना दिया है