गिरिडीह: बोडो में टॉयलेट साफ करते हुए सफाई कर्मी हुआ बेहोश, अस्पताल में मृत घोषित
टॉयलेट साफ करते हुए एक सफाई कर्मी बोडो में अचानक बेहोश हो गया। बुधवार को 3 बजे इसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ों के रहने वाले छोटू डॉम की मौत हो गई है।इसकी उम्र 35 वर्ष है। यह साफ सफाई का काम करता था। इसी दौरान अचानक यह गिर पड़ा और बेहोश हो गया।