गिरिडीह: गुरूनानक देव जी के 556वें जन्म दिवस पर स्टेशन रोड गुरुद्वारे में गिरिडीह सिख समाज का भव्य आयोजन
गुरूनानक देव जी के 556 वें जन्म दिवस पर बुधवार को सुबह 10 बजे से स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारे में भव्य रूप से गिरिडीह सिख समाज के द्वारा प्रकाश पर्व मनाया गया। प्रकाश को लेकर यहां 27 अक्टूबर से चल रहे सहज पाठ का समापन हो गया। गुरूनानक जयंती के मौके पर स्थानीय रागी जत्था भाई सतनाम सिंह व उनके पूरे जत्थे ने साथ सात-संगत को कीर्तन सुनाकर निहाल कर दिया।