सतना। 5 वर्षीय मासूम के साथ अश्लीलता कर दुराचार करने वाले दुष्कर्मी को विशेष कोर्ट ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पाक्सो एक्ट के विशेष जज अमर सिंह सिसोदिया की कोर्ट ने आरोपी निखिल मिश्रा पिता लवकुश मिश्रा, निवासी छोटा पाटिन, थाना मारकुंडी, हाल संतनगर बगहा पर 50 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।