सदर: विकास नगर में होलसेल दुकान से युवक ने सिगरेट की कई डिब्बी बिना पैसे दिए चुराई, वीडियो आया सामने
Sadar, Lucknow | Apr 12, 2026 आज रविवार के दोपहर 12:10 के लगभग बताया गया कि विकास नगर क्षेत्र में एक होलसेल की दुकान पर एक युवक सिगरेट लेने पहुंचा। बताया गया कि दुकानदार सिगरेट की कई डिबिया निकाल कर टेबल पर रखा और इस दौरान आरोपी युवक टेबल पर रखी हुई सिगरेट की कई डिब्बियों को लेकर मौके से बिना पैसे दिए फरार हो गया। तो वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई।