जगदलपुर: कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया
संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में आयोजित प्रेसवार्ता को बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा द्वारा महिला आरक्षण को लेकर लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, इसलिए संसद में बिल पास नहीं हो सका।भारतीय जनता पार्टी झूठ बोल रही है।