सूरजगढ़: मानिकपुर थाना की पुलिस ने किशोरी के अपहरण मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
मानिकपुर थाना कांड संख्या 89/26 किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के रहने वाले रामशरण सिंह के पुत्र अभियुक्त सचिन कुमार को गिरफ्तार किया है.जिसे शुक्रवार अपराह्न 1:30 बजे मानिकपुर थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है.अभियुक्त के खिलाफ दूसरी बार अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई.