पंडारक: पंडारक थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और रंगदारी के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Pandarak, Patna | Jul 10, 2025 पंडारक थाना की पुलिस ने छापेमारी करते हुए हत्या के प्रयास करने के घटना में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अभियुक्त को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पंडारक थानाध्यक्ष ने जानकारी साझा करते हुए शाम 6 बजे बताया कि सभी तीनों अभियुक्तों को अग्रतर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।