जलालाबाद: गांव महुआ डांडी में शराबी पति ने अपने साथियों के साथ पत्नी से की मारपीट ,घर से निकला
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव महुआ डाडी निवासी महिला राखी पत्नी फूल सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते दिन उनके पति फूल सिंह व पांच अन्य साथी शराब पीकर आए और उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया ।उसने बताया कि उसके पति शराबी किस्म के हैं ।जिन्होंने शराब पीने के चक्कर में मायके से मिली भैंस व उसका बच्चा बेच दिया।