अररिया: मटियारी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, पति-पत्नी घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 8, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के मटियारी वार्ड संख्या 01 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में मंगलवार को रात 8 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल पति पत्नी का इलाज किया जा रहा है.