बिछिया: मड़ला के बसगढ़ी नर्मदा घाट पर 151 दीपों से भव्य महाआरती, जल संरक्षण का दिया संदेश
मंडला मुख्यालय के समीपी नर्मदा तट बसगढ़ी घाट में आस्था और जनजागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां 151 दीपों से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 28 मई, गुरुवार को 12 बजे इसकी जानकारी मिली कि, कार्यक्रम के दौरान मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर लोगों ने जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया है l