बिंदकी: बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग मामलों में आठ लोगों को गिरफ्तार किया, की गई कानूनी कार्रवाई और भेजा न्यायालय
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मारपीट व झगड़ा करने के अलग-अलग मामलों में आठ लोगों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को दिन में करीब 3:00 बजे सभी आठ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सभी को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुनीब राम, महिला उप निरीक्षक ज्योति अहिरवार, उपनिरीक्षक राज नारायण नायक तथा उप निरीक्षक अजीत सिंह रहे।