अकलतरा: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि अमरताल गांव का प्रमोद निराला ने शादी का झांसा देकर भगा ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 31 मार्च की रात को शराब के नशे में डंडे से उसके साथ मारपीट की। मारपीट की वजह से उसे चोट आई है। पूर्व में आरोपी प्रमोद निराला लगातार प्रताड़ित करते आ रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।