खगड़िया: पश्चिमी ठाठा में जनता दरबार लगा, कई मामलों का हुआ निष्पादन, पंचायत स्तर पर विवाद निपटारे से लोगों को मिली राहत
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी ठाठा पंचायत के पंचायत भवन में शनिवार शाम 4:00 बजे तक पंचायत स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का नेतृत्व पंचायत के सरपंच मनोज कुमार ने किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा कई मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन कराया गया।जनता दरबार में खासकर पारिवारिक विवाद,