धमदाहा: जमीनी विवाद में धमदाहा थाना क्षेत्र के नीरपुर नहर के समीप चंदरही के किसान की गोली मारकर हुई हत्या,पुलिस जांच में जुटी।
धमदाहा थाना क्षेत्र के नीरपुर नहर पर जमीन विवाद में दिनदहाड़े एक किसान को गोलियों से भून दिया गया,जिसमें उक्त किसान की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदरही वार्ड 13निवासी जनकलाल मेहता रोज की तरह अपना खेत देखने की बात कहकर सुबह साढ़े छह बजे घर से पैदल निकले थे इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई।