धमदाहा: मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में सी ए ए कानून के पारित होने के उपलक्ष्य में धमदाहा में भाजपाइयों ने मनाया जश्न,
सी ए ए कानून लागू होने के उपलक्ष्य में धमदाहा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में धमदाहा मेन चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया , इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम महावीर मंदिर में पूजा अर्चना किया इसके बाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए, एवम मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दिया।