धमदाहा: हरिनकोल नहर पर महिलाओं से दो लाख चालीस हजार रूपिए की लूट मामले में शामिल 5 अपराधियों को धमदाहा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
हरिनकोल नहर पर महिलाओं से 240000 रूपिए की लूट मामले में शामिल 5 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,इस मामले में बी कोठी के भतसारा निवासी मोहम्मद जाकिर,इम्तियाज एवम रजाबुल एवम भवानीपुर के जावे निवासी मोहम्मद जाबिर एवम मधेपुरा पुरैनी के मठोनी निवासी मोहम्मद बाबुल को एक बाइक एक चाकू 4मोबाइल फोन के साथ लूटी गई राशि में से 9600नकद के साथ गिरफ्तार किया है।