चांपा: चांपा पुलिस ने करनौद गांव से कार की खरीदी-बिक्री के नाम पर ₹20 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
जांजगीर की चांपा पुलिस ने कार की खरीदी बिक्री करने के नाम पर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी विवेक डडसेना को करनौद गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित चंद्रप्रकाश जायसवाल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि विवेक डडसेना के पास कार को गिरवी रखा था और 20 लाख रुपए में बिक्री करने कहा था.