गोवर्धन: गोवर्धन में दो टैंपो की आमने-सामने की भिंडत में आधा दर्जन परिक्रमार्थी घायल, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे
तेज रफ्तार टैंपो आपस में इस कदर टकराए कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया. टक्कर होते ही परिक्रमार्थियों और स्थानीय राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई.हादसा होते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. वाहनों में फंसे लहूलुहान घायल श्रद्धालुओं को बामुश्किल बाहर निकाला गया