जलालाबाद: जलालाबाद में बाइक की टक्कर से तीन लोग घायल, पिता-पुत्र को जिला अस्पताल किया गया रेफर
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र में इंडियन ढाबा के सामने बुधवार रात करीब 10 बजे एक बाइक की टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार वीरेश श्रीवास्तव (32) और उनका 11 वर्षीय पुत्र अर्पित, निवासी खंडे दियूरिया, ने पैदल जा रहे अंशुल शुक्ला (40), निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, को टक्कर मार दी।