ग्राम फतेहपुर मेढ़की के किसानों ने मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कृषि क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने की समस्या को लेकर कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव को आवेदन सौंपा। किसानों ने बताया कि सिंचाई के समय निर्धारित घंटों में बिजली नहीं मिलने से फसलों को नुकसान हो रहा है।