बेगूसराय: फुलवरिया पुरानी बस स्टैंड के पास 12.750 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
फुलवरिया पुरानी बस स्टैंड के निकट 12.750 लीटर विदेशी शराब के साथ 02 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के आलोक में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.