टिब्बी: टिब्बी में अंबेडकर चौक से नाबालिग का दिनदहाड़े अपहरण, पेड़ से बांधकर पीटा और लूटा गया
टिब्बी थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। कस्बे के व्यस्त अंबेडकर चौक से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने सूरेवाला की ढाणी निवासी एक नाबालिग किशोर हरमनदीप सिंह का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित के सिर पर ईंट से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।