कांके: धुमकुडिया भवन में झारखंड उलगुलान संघ ने प्रेस वार्ता कर आदिवासियों की स्थिति पर चिंता जताई
Kanke, Ranchi | Nov 5, 2025 धुमकुडिया भवन में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे झारखंड उलगुलान संघ ने प्रेस वार्ता कर झारखंड में आदिवासियों की स्थिति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में आदिवासियों के हित की रक्षा के लिए विशेष प्राक्धान निश्चित किये गए हैं लेकिन आजादी से लेकर अब तक हम आदिवासियों की दशा और दिशा में अपेक्षाकृत सुधार नहीं दिखाई दे रहा है।