शिवपुरी नगर: पोलो ग्राउंड में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे बीमार बुजुर्ग किसान की जेब कटी,इलाज के लिए रखे 10हजार रुपये हुए पार
शिवपुरी शहर के पोलो ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अपनी व्यथा लेकर पहुंचे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान हनुमंत सिंह धाकड़ के साथ कार्यक्रम स्थल पर ही बड़ी वारदात हो गई। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम धामनटूक निवासी हनुमंत सिंह पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कारणों से भर्ती हैं।