संपतचक: गौरीचक पुलिस ने गुप्तांग काटने के मुख्य आरोपी को बीबीपुर से किया गिरफ्तार
गुरुवार को दिन में करीब 12:00 बजे थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए सनसनीखेज मामले में करीब 5 वर्षीय बालक का गुप्तांग पड़ोसियों द्वारा काट दी गई थी।इस कुकर्म के बाद पीड़ित की मां ने 6 लोगों को नामजद आरोपित करते हुए आवेदन देकर गौरीचक पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। गौरीचक पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी को शनिवार की रात बीबीपुर से गिरफ्तार किया।