कानपुर: गोविंद नगर के चावला मार्केट चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दी प्रतिकात्मक फांसी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका दिए गए बयान को सिख समुदाय में आक्रोश है। बीजेपी दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गोविंद नगर के चावला चौराहे पर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उनके पुतले को फंदे से लटका कर प्रतिकात्मक फांसी दी। शिवराम सिंह कहा कि सिख समुदाय 1984 के दंगों को भूला नहीं है.