सिरोही: जिला कलेक्टर ने दोयतरा में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में भाग लिया
Sirohi, Sirohi | May 7, 2026 आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत दोयतरा में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने आमजन द्वारा प्रस्तुत परिवेदनाओं को सुना और निस्तारण के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की परिवेदनाओं का शुरूआती स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्च