कोडरमा: सांप काटने पर तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे: डॉ. रंजीत, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर रंजीत ने कहा कि बरसात के दिनों में सांप अधिक निकलता है और सांप काटने पर तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल कोडरमा में पर्याप्त मात्रा में एंटीवेनम इंजेक्शन मौजूद है और यहां पर सारी सुविधाएं हैं जिससे मरीज की जान बच सकती है।