जशपुर: जशपुर की प्रमुख सड़क पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से पसरा अंधेरा, जिला पंचायत के सामने भी स्थिति समान
जशपुरनगर। नगरपालिका क्षेत्र के कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट बंद होने से शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जा रहा है। जशपुर जिला पंचायत के सामने से गुजरने वाली प्रमुख सड़क भी पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण अंधेरे में डूबी हुई है। रविवार की रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क जशपुर कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुए संगम चौक और बाजार डांड तक