नवादा: नवादा सिविल कोर्ट में जदयू का जोरदार सदस्यता अभियान, वकीलों ने राज किशोर प्रसाद डांगी का फूल-माला पहनाकर किया स्वागत
Nawada, Nawada | May 2, 2026 नवादा जनता दल यूनाइटेड के नवादा जिला अध्यक्ष ने शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में पार्टी के सदस्यता अभियान को नई ऊंचाई दी। भारी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति में उन्होंने एक-एक चैंबर जाकर वकीलों से मुलाकात की और जदयू की सदस्यता ग्रहण कराई। अधिवक्ताओं ने डांगी का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।