सादाबाद: प्राइवेट बस स्टैंड पर प्राइवेट बस की टक्कर से युवक घायल, बस ऑपरेटर्स ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने किया रेफर
धानोटी निवासी फिरोज खान पुत्र सोन खान किसी काम से सादाबाद के प्राइवेट बस स्टैंड में एक प्राइवेट बस की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गये। मौजूद लोगों और बस ऑपरेटरों ने तुरंत घायल फिरोज को उठाया और सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।