धरहरा: धरहरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की विषाक्त भोजन खाने से बिगड़ी तबीयत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अविनाश कुमार की विषाक्त भोजन खाने से तबीयत बिगड़ गई।आनन-फानन में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ईलाज के लिए सफियाबाद स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पीड़ित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का इलाज जारी है।