धरहरा: एंबुलेंस नहीं मुहैया कराने पर भाड़े गाड़ी से मरीज को लेकर सदर अस्पताल आयी हूं-महिला मरीज के परिजन
महिला मरीज को भाड़े गाड़ी से बिना स्वास्थ्य कर्मी के सदर अस्पताल मुंगेर रेफर करने के मामले में मरीज के परिजन ने कहा कि सामुदायिक स्वास्ध केन्द्र धरहरा में चिकित्सकों ने बताया यहां इलाज नहीं होगा सदर अस्पताल मुंगेर लेकर जाना होगा। यहा एक एंबुलेंस है वह भी मरीज को लेकर गया है। तब जाकर परिजन भाड़े की गाड़ी कर मरीज को इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर लेकर आया है।