धरहरा: घटवारी में भटके मोर के बच्चे को वन कर्मियों ने अपने कब्जे में लिया
एक मोर का बच्चा भटककर घटवारी स्थित डीपी यादव प्लस टू विद्यालय पहुंच गया।जहां विद्यालय के एक कर्मी ने मोर को एक कमरे में बंद कर दिया एवं इसकी सूचना धरहरा वन पदाधिकारी को दी।सूचना मिलते ही वन परिसर क्षेत्र के एस आई रवि कुमार वंनरक्षी नवीन कुमार व अन्य कर्मियों द्वारा विद्यालय पहुंचकर मोर को अपने कब्जे में ले लिया गया।