धरहरा: कन्या मध्य विद्यालय अमारी के चार छात्र भीषण गर्मी के कारण बेहोश
भीषण गर्मी के कारण धरहरा प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय हमारी के चार छात्र बेहोश हो गए जिस कारण स्कूलों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्कूल के सभी शिक्षक पढ़ाना छोड़कर बेहोश बच्चों को होश में लाने मे लग गए। इस दौरान शिक्षकों द्वारा चेहरे पर पानी का छींटा मारकर बेहोश छात्र-छात्राओं को होश में लाया गया।