सुसनेर: शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार, विधायक बापू को सौंपा ज्ञापन
मोडी चौराहा आज शिक्षकों की उपस्थिति से गरमाया रहा। बुधवार दोपहर 4 बजे विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं विधायक भैरोसिंह परिहार 'बापू' के कार्यालय पहुंचे। शिक्षकों ने अपनी प्रमुख चिंता शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता को लेकर जाहिर की। वर्तमान अनिश्चितता के बीच शिक्षकों ने विधायक को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा, विधायक ने सभी को आश्वासन दिया।