भोरे: भोरे प्रखंड कार्यालय: रील बनाने वालों का अड्डा, प्रशासनिक गरिमा पर सवाल, बीडीओ करेंगे कार्रवाई
सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच रील और शॉर्ट वीडियो बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। युवा वर्ग के साथ-साथ महिलाएं भी फेसबुक यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बना रही हैं। हालांकि अब यह शौक सार्वजनिक स्थलों और सरकारी परिसरों तक पहुंच गया है। मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे जानकारी के अनुसार भोरे प्रखंड कार्यालय भी रिल बनाने का अड्डा बना है।