झांसी: अमन वर्मा ने किया उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण
Jhansi, Jhansi | Apr 5, 2024 भारतीय रेलवे यातायात (IRTS) सेवा के 2010 बैच के अधिकारी अमन वर्मा द्वारा उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पद भार गुरुवार को ग्रहण किया। अमन वर्मा झांसी मंडल आने से पूर्व आगरा मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर आसीन रहे | उनकी प्रथम पोस्टिंग सहायक वाणिज्य प्रबंधक टूंडला के पद पर आगरा मंडल में हुई थी।