झांसी: शिवाजी नगर मछली मंडी के पास बाइक सवार को ट्रैक्टर ने कुचला, हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 5, 2024 बाइक लेकर रिश्तेदार को लेने रेलवे स्टेशन जा रहे करीब 26 वर्षीय बृजेश रायकवार पुत्र छोटे लाल की शिवाजी नगर में मछली मंडी के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। वह जनपद झांसी में शहर कोतवाली अंतर्गत डांडियापुरा का निवासी था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी और वह शटरिंग का काम करता था।