झांसी: चिरगांव थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
Jhansi, Jhansi | Apr 5, 2024 चिरगांव थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक 65 वर्षीय दयाराम प्रजापति तालाबपुरा का रहने वाला था। रात्रि में वह खेत की रखवाली करने के लिए खेत पर रुका हुआ था। खेत पर बेहोश मिलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।