बल्देवगढ़: सुजानपुरा निवासी महिला के द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति पर दो बकरियों को जान से मारने का लगाया आरोप,पुलिस से की शिकायत
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत सुजानपुरा गांव निवासी रामप्यारी अहिरवार के द्वारा पुलिस को बताया कि गांव के ही लंपू लोधी के द्वारा खेत पर चर रहीं दो बकरियों को डंडों से मार मार कर खत्म कर दिया।महिला ने बल्देवगढ़ पुलिस थाना में पहुंचकर आरोपी पर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने उक्त मामले को दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।