बल्देवगढ़: हटा जैन मंदिर में अज्ञात चोरों ने की चोरी सीसीटीवी कैमरे में घटना हुई कैद
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत हटा जैन मंदिर में अज्ञात चोरों के द्वारा बुधवार रात को चोरी की गई।जिसमें जैन समाज के द्वारा बताया गया की मंदिर में रखें चांदी के छत्र एवं अष्टधातुओं से बने पात्र उठाकर ले गए।कुल कीमत ₹400000 की चोरी होना बताया गया।जैन समाज के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।