बल्देवगढ़: देरी चौकी पुलिस ने कोटरा गांव से 108 लीटर शराब की जप्त ,आरोपी पर किया मामला दर्ज
देरी चौकी पुलिस ने कोटरा गांव से 108 ली. शराब जप्त कर आरोपी पर मामला दर्ज किया है।जिसमें चौकी प्रभारी चंदन शाक्य के द्वारा बताया गया कि,आरोपी देवकी पुत्र बलदेव लोधी उम्र 48 वर्ष निवासी कोटरा के घर के पीछे बेड़ा से 4 पेटी शराब जिसमें 200 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन एवं 6 पेटी जिसमें ब्लैक फोर्ट बियर कैन शराब की कुल मात्रा 108 लीटर जप्त कर मामला दर्ज किया है।