बल्देवगढ़: कुड़याला गांव में स्पेलर से सरसों का तेल निकालते समय एक 13 वर्षीय बालक का हाथ कट जाने से बुरी तरह हुआ जख्मी
कुड़याला गांव में स्पेलर से सरसों का तेल निकालते समय एक 13 वर्षीय बालक का हाथ फस गया और हाथ कट कर अलग हो गया।उक्त गंभीर रूप से घायल 13 वर्षीय बालक सोनू रैकवार पुत्र मंगू रैकवार निवासी कुड़याला को बल्देवगढ़ से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गंभीर रूप से घायल हुए बालक को जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रेफर किया गया है।